SP प्रीति चन्द्रा ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकन

SP प्रीति चन्द्रा ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकन

बीकानेर@जागरूक जनता।अपना घर आश्रम के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया SP महोदया प्रीति चन्द्रा ने बीकानेर रेंज के SP का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपना घर आश्रम का अवलोकन करने पधारे | ऐसे में आश्रम में आवास कर रहें प्रभु आवासियों से उनकी कुशलक्षेप भी पूछी और अपने हाथों से सभी आवासियों को खाना भी परोसा | अपना घर के सरंक्षक द्वारका प्रसाद पचीसिया ने आश्रम से जुडी सभी सुख सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया की कैसे लावारिस स्थिति से एक आम जन की सुचना के आधार पर लावारिस असहाय को अपना घर आश्रम में लाया जाता है और उन्हें अच्छी सुख सुविधाओं के साथ आश्रम में तमाम तरह की फेसिलिटी के साथ रखा जाता है | SP प्रीति चन्द्रा ने अपने शब्दों में कहा अपनी अनुभूति को शब्दों में लिख पाना या ब्यान कर पाना संभव नहीं है अदभुत विस्मरणीय एवं अकल्पनीय अनुभव रहा | वास्तविक रूप में प्रभु भाव के रूप में असहाय एंव  लावारिस लोगों की सेवा करना दुनिया का सबसे बड़ा पुण्य कृत्य होते यहाँ देखा एवं अनुभव किया | सम्पूर्ण प्रबन्धक टीम एवं सेवासाथी कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद |
इस ख़ास अवसर पर आश्रम के वित सचिव नरेश मितल, भतमाल पेडिवाल, अनन्तवीर जैन, रमेश अग्रवाल, किशन लोहिया, आदर्श शर्मा, पवन पचीसिया, डॉ.आशीष सिंह सोलंकी, राजू शर्मा, मोनू गहलोत, झंवर लाल सुथार व सेवासाथी आदि उपस्थित रहें |       

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...