टोक्यो पैरालंपिक : जयपुर एयरपोर्ट पर देवेंद्र झाझड़िया का स्वागत, बोले- मेरे मां-बाप ने मुझे दिव्यांग होते हुए भी ग्राउंड पर भेजा, उसी का नताजा आज मेडल जीच रहा हूं

जयपुर। टोक्यो पैरालंपिक सिल्वर मेडल जीत देवेंद्र झाझड़िया शनिवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में देवेंद्र का खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। जिसके बाद ढोल नगाड़ों की थाप के साथ देवेंद्र अपने घर के लिए रवाना हुए।

जयपुर पहुंचने के बाद देवेंद्र ने कहा की अपने परिवार के पास और प्रदेश में पहुंचने के बाद मेडल जीत की खुशी दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा देश के लिए मैंने मेडल की हैट्रिक बनाई है। इससे बड़ी बात मेरे लिए नहीं हो सकती। इस मेडल के पीछे मेरी मेहनत के साथ मेरे को और परिवार की भी काफी मेहनत है। उन लोगों के बिना यह मेडल संभव नहीं था।

देवेंद्र ने कहा- मेरे मां-बाप ने मुझे दिव्यांग होते हुए भी ग्राउंड में भेजा। उसी का नतीजा है कि मैं आज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन कर पा रहा हूं। इस बार पैरालंपिक में इंडिया चैंपियन बना है।

बता दें की राजस्थान के देवेंद्र झाझड़िया ने टोक्यो पैरालिंपिक में जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। देवेंद्र भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन बार ओलिंपिक में मेडल जीता है। इससे पहले देवेंद्र साल 2004 एथेंस ओलिंपिक में गोल्ड और 2016 रियो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...