निशुल्क हड्डी व दंत चिकित्सा जांच 5 सितम्बर को

निशुल्क हड्डी व दंत चिकित्सा जांच 5 सितम्बर को

बीकानेर@जागरूक जनता। संकल्प फाउंडेशन की ओर से 5 सितम्बर, रविवार को शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में निशुल्क हड्डी एवं दंत रोग चिकित्सा जांच शिविर लगाया जा रहा है। संकल्प फाउंडेशन के विनय आचार्य ने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक हड्डियों की जांच, परामर्श व इलाज करेंगे। घुटनों ,गठिया व कमर दर्द के लिए विशेष जांच की जाएगी। इस शिविर में डा. पंकज मोहता व डा.नितिन सोनी अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर खून की जांच, एक्सरे की सुविधा एक्सरे की सॉफ्टकॉपी, घुटने के दर्द के मरीजों की पीआरपी थेरेपी आदि की सुविधा निशुल्क रहेगी।  कमर दर्द, गठिया, सायटिका, कोहनी, हाथ-पैर समेत हड्डी रोग से सम्बंधित जानकारी भी दी जाएगी। कमर दर्द के मरीजों को नर्व रूट ब्लॉॅक इंजेक्शन भी निशुल्क लगाया जाएगा। इसके अलावा दांतों की  जांच व परामर्श की सुविधा भी शिविर में उपलब्ध रहेगी।  दांतों की स्कैंिलंग अर्थात दांतों की सफाई भी निशुल्क की जाएगी। कोई मरीज यदि अपना हिलता हुआ या खराब दांत निकालना चाहे तो यह सुविधा भी शिविर में उपलब्ध करवाई जाएगी। शिविर संयोजक विनय आचार्य ने बताया कि इस शिविर में एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश संगेलिया भी अपनी सेवाएं देंगे। शिविर का समय सुबह  9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।  इस शिविर का लाभ उठाने के लिए 4 सितम्बर तक पंजीयन करवाया जा सकता है। कुल 100 मरीजों का ही पंजीयन किया  जाएगा। पंजीयन का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। पंजीयन के लिए विनय आचार्य 9413481182, मोहित जैन 9928899439, अंजनी कोचर 9414018789 और अमित डांग से सम्पर्क किया जा सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...