पेट्रोल 100 पार, डीजल के दाम में भी लगी आग, जानें कहां है सबसे सस्ता

राजस्थान के श्रीगंगानगर में साधारण पेट्रोल जहां सौ रुपये प्रति लीटर से 1 रुपये 63 पैसा दूर है, वहीं यहां एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। जबकि डीजल की बात करें तो 90.05 रुपये लीटर बिक रहा है। बता दें सरकारी तेल कंपनियों लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाएं हैं। बुधवार को डीजल के रेट में 25 से 30 पैसे और पेट्रोल के दाम में 27 से 29 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।

जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान के श्रीगंगानगर में साधारण पेट्रोल जहां सौ रुपये प्रति लीटर से 1 रुपये 63 पैसा दूर है, वहीं यहां एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। जबकि डीजल की बात करें तो 90.05 रुपये लीटर बिक रहा है। बता दें सरकारी तेल कंपनियों लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाएं हैं। बुधवार को डीजल के रेट में 25 से 30 पैसे और पेट्रोल के दाम में 27 से 29 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। आज यानी गुरुवार को डीजल की कीमत में 30 से 31 पैसे और पेट्रोल में 24 से 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। वहीं राज्यसभा में तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार तेल कीमतों में राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क घटाने पर विचार नहीं कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पिछले एक साल में पहली बार 61 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है।

11 फरवरी को देश के प्रमुख शहरों में इस भाव पर बिक रहा तेल

  • शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
  • श्रीगंगानगर 98.37 90.05
  • इंदौर 95.86 86.21
  • मुंबई 94.36 84.94
  • जयपुर 94.25 86.27
  • बेंगलुरु 90.78 82.72
  • पटना 90.27 83.22
  • चेन्नई 90.18 83.18
  • कोलकाता 89.16 81.61
  • दिल्ली 87.85 78.03
  • नोएडा 86.83 78.45
  • लखनऊ 86.77 78.39
  • रांची 85.99 82.53
  • चंडीगढ़ 84.55 77.74
  • स्रोत: IOC

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर है। दिल्ली में आज पेट्रोल 87.85 और डीजल 78.03 रुपये लीटर बिक रहा है। इस साल अभी तक पेट्रोल की कीमतों में 3.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...