टोंक-कोटा में जार पदाधिकारियों का स्वागत

जयपुर। जर्नलिस्टस एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ( जार ) के प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा व महासचिव संजय सैनी ने शुक्रवार को टोंक ईकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जार अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव संजय सैनी ने टोंक जार महासचिव वजाहत अहमद, उपाध्यक्ष प्रेम जी, राहुल, दौलत आदि से संगठन गतिविधियों व कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। टोंक में जल्द ही जिला कार्यकारिणी बैठक का निर्णय किया गया। टोंक के बाद देवली ओर दूनी जार इकाई के पदाधिकारियों से भी चर्चा की। जार को सक्रिय रूप से पत्रकारों के हितों के लिये लगातार काम करने , कोरोनाकाल में पत्रकारों का हितैषी बताया।
दूनी टोंक में जार के साथी भूपेंद्र, सुरेंद्र, गोविंद ने जार के पदाधिकारियों अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव संजय सैनी का स्वागत किया। देवली टोंक टीम के साथी चेतन, बृजेश, बनवारी, अमित, नीरज, चेतन शर्मा के साथ बीसलपुर गेस्ट हाउस में बैठक की। संगठन गतिविधियों पर चर्चा हुई। देवली टीम के साथियों ने जार प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव संजय सैनी का अभिनन्दन किया। कोटा में कोटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र व्यास से जार के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव ने मुलाकात की और पत्रकार हितों के मुद्दों पर चर्चा की। जार अध्यक्ष व महासचिव ने गजेंद्र व्यास को स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। व्यास को कोरोना से बचाव के लिये पत्रकारों के लिए एन 95 मास्क, सर्जिकल मास्क भेंट किये। टोंक के पत्रकार साथियों को एन 95 मास्क, सर्जिकल मास्क व सेनेटाइजर केन भेंट किया। हीरो मोटोकॉर्प ने सीएसआर के तहत मास्क व सेनेटाइजर जार को दिए हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...