धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता को देते है बढ़ावा-महेश जोशी

प्रेस क्लब में नटखट कान्हा एवं चुलबुली राधिका की मनमोहक प्रस्तुति

जयपुर @ jagruk janta। मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में समरसता का प्रतीक है। अवसर था श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से आयोजित नटखट कान्हा और चुलबुली राधिका फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान उन्होनें कहा कि सौभाग्य है, कि हमने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूपों के दर्शन देखने को मिलें ऐसे आयोजन समाज उत्थान एवं बच्चों मेें सकारात्मक गतिविधियों को बढ़वा देते है। हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत है। रामलीला, कृष्णलीला, जैसे आयोजनों से समाज में स्वच्छ मानसिकता का जन्म होता है।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य सचेतक महेश जोशी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त टेªफिक राजेन्द्र सिसोदिया, क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव रामेन्द्र सोलंकी, संयोजक ओमवीर भार्गव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर नन्हे मुन्हे बच्चों ने नटखट कान्हा एवं चुलबुली राधिका का स्वरूप धारण कर दर्शकों का मनमोहा। वहीं कान्हा, राधिका, गोपियां ने अठखेलियां की। श्रीकृष्ण में सजे बाल स्वरूपों ने मधुर बांसुरी बजाकर एवं ब्रज नृत्यों से सभागार का वातावरण गोकुल जैसा बना दिया।
इस प्रतियोगिता में 12 वर्ष तक के बच्चों ने श्रीकृष्ण के मनमोहक बाल रूप एवं राधिका की मधुर छवि के दर्शन हुए।
संयोजक ओमवीर भार्गव ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन जूरी पैनल ज्योति भारती गोस्वामी, धृति शर्मा, मनोज स्वामी, डॉ. प्रेम रत्न डेगावत द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नटखट प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार वितरित किए गए।
पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, मांगी लाल पारीक, राहुल भारद्वाज, अनिता शर्मा, वसीम अकरम कुरैशी सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...