REET: महिला अभ्यर्थियों के लिए राहत, गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने की तैयारी

REET 2021 : राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ( रीट ) के आयोजन को लेकर बोर्ड द्वारा तैयारियां की जा रही है। रीट भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर को किया जाएगा।

REET 2021: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ( रीट ) के आयोजन को लेकर बोर्ड द्वारा तैयारियां की जा रही है। रीट भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन कर चुकी महिला अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड महिला उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र उनके गृह जिले में ही आवंटित करने की तैयारी कर रहा है। परीक्षा के लिए महिला उम्मीदवारों को अन्य जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि कई सीमावर्ती जिलों में परीक्षा केंद्रों की संख्या कम होने से अन्य राज्यों के उम्मीदवारों ने वरीयता में यहां अपना सेंटर चुना है। ऐसे में महिला परीक्षार्थियों को निकटवर्ती जिले में सेंटर आवंटित किया जा सकता है।

कोरोना के चलते स्थगित हुई रीट भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर को होगा। परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 4200 केंद्र बनाए गए हैं। रीट भर्ती के दोनों लेवल के लिए लगभग साढ़े 16 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भाषा संशोधन के लिए रीट अभ्यर्थियों को 31 अगस्त का मौका दिया है। जो उम्मीदवार संशोधन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com से फॉर्मेट डाउनलोड कर 300 रुपये शुल्क के साथ 31 अगस्त तक रीट कार्यालय को भेज सकते हैं।

आपको बता दें कि रीट भर्ती परीक्षा 4 साल से नहीं हुई है। वर्ष 2017 में हुई रीट भर्ती परीक्षा में 10 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इस बार 16 लाख अभ्यर्थियों आवेदन किया है। संख्या बढ़ने से कटऑफ भी ज्यादा जाएगी।

रीट लेवल-1 परीक्षा कक्षा 5वीं तक और लेवल-2 कक्षा 6 से 8वीं तक शिक्षक बनने के लिए आयोजित होती है। रीट भर्ती परीक्षा में 150 अंकों का पेपर होता है, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। परीक्षा 2.30 घंटे की अवधि होगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...