रस्सा कशी खेल भारत का अपना खेल है-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

रस्सा कशी खेल भारत का अपना खेल है-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

बीकानेर@जागरूक जनता। 23 वीं सब जुनियर व 34 वीं जुनियर राष्ट्रीय टग ऑफ वार रस्सा कशी प्रतियोगिता का उदघाटन गुरूवार को आर एन टी शिक्षण संस्थान मुकाम (नोखा) में हुआ।
इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी व विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावण मंत्री सुखराम बिश्नोई तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष  मुकाम पीठाधीश स्वामी रामानंद जी आचार्य ने झण्डा फहराकर किया।  
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी  ने कहा कि रस्सा कशी एक पराम्परिक और जमीन से जुड़ा खेल है। यह भारत कां प्रचलित खेल है तथा यह भारत का अपना खेल है। वन मंत्री बिश्नोई ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद बहुत जरूरी है।
उद्घाटन समारोह में डीआईजी बीएसएफ पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, सादुलशहर के विधायक जगदीश चंद्र,जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी, सहायक निदेशक निदेशालय डा.जगदीश चौधरी, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, टग ऑफ वार फेडरेशन ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशंकर गुप्ता, टग ऑफ वार फेडरेशन राजस्थान के सचिव महाबली दारासिंह, एशियन टग ऑफ वार फेडरेशन के महासचिव मदन मोहन, महासचिव श्रीमती माधवी, सचिव जगदीश साहरण उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के संयोजक राकेश ज्याणी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...