विप्र समाज का होगा सामाजिक सर्वे, शहर के 80 वार्डो के प्रत्येक नगरवासी के डॉक्यूमेंट होंगे डिजिटल

बीकानेर@जागरूक जनता । विप्र फाउंडेशन बीकानेर की संगठनात्मक बैठक आज बोथरा कॉम्प्लेक्स स्थित मुख्य कार्यलय में वीसीसीआई अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई,बैठक में गक्त कार्यो की समीक्षा व आगामी रणनीति तय की गई ।

प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने कहा कि विप्र फाउंडेशन द्वारा आगामी दिनों में पूरे बीकानेर के 80 वार्डों में युवा प्रकोष्ठ द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विप्र परिवारों का सामाजिक सर्वे और विप्र सहित सर्वजातीय बन्धुओ का हर आवश्यक डॉक्यूमेंट डिजिटल हो इस हेतु पूरे योजनाबद्ध तरीके से वार्ड स्तरीय अभियान चलाने का प्रस्ताव पारित हुआ ।

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभारी रामस्वरूप हर्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव व्यास ने सामाजिक सर्वे और बीकानेर के प्रत्येक नागरिक का बकाया डॉक्यूमेंट डिजिटल कैसे हो इसकी विस्तृत कार्ययोजना बताई ।

युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा,युवा जिलाध्यक्ष विजय पाईवाल ने कहा कि इस पायलट प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए वार्डस्तरीय टीमो का गठन कर अभियान संयोजक,प्रभारी नियुक्त कर सामाजिक सर्वे और डिजिटल डॉक्यूमेंट बनाने और प्रत्येक घर मे हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन विफा टीम द्वारा किया जाना प्रस्तावित है ।

महिला प्रकोष्ठ महामंत्री आशा पारीक ने आगामी 29 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे महिला प्रकोष्ठ के संयोजन में रविन्द्र रंगमंच में प्रस्तावित तीज महोत्सव में संगठन के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता को परिवार सहित निमंत्रण दिया ।

बैठक में स्मारिका संयोजक नंदकिशोर गालरिया,प्रदेश कोषाध्यक्ष धनसुख सारस्वत,अरुण कुमार वैध,वीसीसाई महामंत्री सन्नी शर्मा,महामंत्री भवानी शंकर जाजड़ा,नारायण पारीक,युवा महामंत्री अरविंद व्यास,लक्ष्मण उपाध्याय,पूर्व युवा अध्यक्ष राजू पारीक क्रोन्या,रवि पारीक,महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री आशा पारीक सहित सक्रिय विप्र बन्धु उपस्थित होकर संगठन के प्रस्तावों पर विचार व्यक्त करते हुए सहमती जताई । प्रदेश कार्यलय प्रभारी रमेशचंद्र उपाध्याय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...