शिक्षा से जुड़ी खबर,इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त

बीकानेर@जागरूक जनता। राजकीय डूँगर महाविद्यालय में इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में  स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययन के साथ-साथ विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों हेतु प्रवेश प्रक्रिया जुलाई 2021 सत्र के लिए जारी हैं।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.जी.पी. सिंह ने बताया कि इग्नू केन्द्र द्वारा अनेक रोजगार परक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें एस सी/एस टी वर्ग के विद्यार्थियों का नामांकन निःशुल्क किया जा रहा हैं। आवेदन इग्नू की वेबसाईट से किया जा सकता है।
इग्नू समन्वयक डॉ. विजय कुमार ऐरी ने बताया कि जुलाई 2021 प्रवेश सत्र के लिए नामांकन की अन्तिम तिथि 31 अगस्त 2021 है। किसी भी विश्वविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत विद्यार्थी भी इग्नु के स्नातक एवं स्नात्तकोतर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। प्रवेश एवं रजिस्ट्रेशन हेतु अधिक जानकारी ऑनलाईन या महाविद्यालय में स्थापित अध्ययन केन्द्र कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और प्रक्रिया ऑनलाईन रहेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...