एमएस कॉलेज में उर्दू विषय प्रारम्भ करने पर उर्दू वेलफेयर सोसायटी ने उच्च शिक्षा मंत्री का जताया आभार

एमएस कॉलेज में उर्दू विषय प्रारम्भ करने पर उर्दू वेलफेयर सोसायटी ने उच्च शिक्षा मंत्री का जताया आभार

बीकानेर@जागरूक जनता। महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में उर्दू विषय आरंभ करने पर उर्दू वैलफेयर सोसायटी की ओर से मंगलवार को सर्किट हाउस में उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी का सम्मान किया। साथ ही महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में उर्दू संकाय प्रारम्भ करने की मांग की गई।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा पिछले ढाई सालों में 123 नए राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं। बीकानेर में भी छत्तरगढ़, बज्जू, कोलायत, देशनोक, नोखा, श्रीडूंगरगढ़ में  महाविद्यालय खोले गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को इनका लाभ मिलेगा और अपने नजदीक में ही उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में नए संकाय खोले जा रहे हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर समाज की सुविधाओं पर पूरा ध्यान दिया गया है। ऐसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य हुए हैं, जिनसे सरकार के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी राजस्थान का प्रबन्धन बहुत अच्छा रहा है, जिसकी केन्द्र सरकार द्वारा भी प्रशंषा की गई।
इस अवसर पर पूर्व महापौर तथा उर्दू वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि एमएस कॉलेज में उर्दू विषय प्रारंभ होने से विद्यार्थियों को लाभ होगा। स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया। इस दौरान अब्दुल मजीद खोखर, जमील अहमद, डॉ. मिर्जा हैदर बेग, अनवर अजमेरी, आजम खान, रमजान कच्छावा, नासिर तंवर, अमजद अब्बासी, महबूब रंगरेज, अब्दुल रहमान लोदरा, सत्तार खां, इरफान जोईया, मो. असलम, मो. सदीक इस्माईल खिलजी एवं वसीम फिरोज अब्बासी आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...