उच्च शिक्षा मंत्री ने नागणेची मन्दिर परिसर में किया पौधारोपण

उच्च शिक्षा मंत्री ने नागणेची मन्दिर परिसर में किया पौधारोपण

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को नागणेची मन्दिर परिसर में पौधारोपण किया। इससे पूर्व उच्च शिक्षामंत्री ने मन्दिर में दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़ हमें प्राणवायु देते हैं, इसलिए हमें ज्यादा-सेे ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए तथा इनकी देखभाल और सुरक्षा का दायित्व भी उठाना चाहिए। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए भी वृक्षों की महत्ती भूमिका है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में आमजन को ऑक्सीजन का महत्त्व समझ आया है तथा आमजन में पौधारोपण के प्रति जागरूकता आई है।
इस अवसर पर नागणेचीजी सेवा समिति के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया कि मन्दिर परिसर में अब तक 350 पौधे लगाए जा चुके हैं। यहां 500 पौधे लगाने का लक्ष्य है। पर्यावरणविद् नरेश चुग ने बताया कि बीकानेर शहर में व्यापक पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अशोक, बीलपत्र, नीम तथा खेजड़ी के पौधे लगाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर नरेश खत्री, हर्ष कुमार जग्गी, डॉ. वी.के.मिश्रा, विजय माथुर, बागवान अजीज, रमेश, भवानी शंकर तंवर, पवन चांडक, एडवोकेट ओम भादाणी, पुष्पा अरोड़ा, पार्षद जमनालाल गजारा, राजेश सेवग, सूबेदार बिशन सिंह भाटी, मांगूसिंह चारणवाला, महेन्द्र सिंह लम्बाण, मोतीलाल राईका सहित विभिन्न गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...