बीकानेर : पुलिस महकमे के एएसआई के 28 वर्षीय बेटे ने की आत्महत्या, शव को रखवाया मोर्चरी में..

बीकानेर@जागरूक जनता । नयाशहर थाना क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है । नयाशहर थाने से मिली सूचना के नयाशहर थाना क्षेत्र में रहने वाले एएसआई बीरबलराम के 28 वर्षीय बेटे प्रमोद ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है । एएसआई बीरबलराम नोखा थाने में पदस्थापित है । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतराकर अपने कब्जे में लेकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है । पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है । बता दे, जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे है । अभी चार दिन पहले ही सीआई स्व. विष्णु दत्त बिश्नोई के के 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । ऐसे में पुलिस विभाग सकते में है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...