ऊर्जा मंत्री डॉ.कल्ला ने बजरंग धोरा धाम में किया पौधारोपण

ऊर्जा मंत्री डॉ.कल्ला ने बजरंग धोरा धाम में किया पौधारोपण

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने  शनिवार को बजरंग धोरा धाम में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में सघन पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर निगम, नगर विकास न्यास द्वारा शहरी और जिला परिषद द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्बन्धित विभागों द्वारा इनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया तथा कहा कि कोरोना काल में पौधारोपण के प्रति जागृति आई है।  पौधे ऑक्सीजन के प्रमुख स्रोत होते हैं। पौधारोपण कर हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी योगदान दिया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने पहला पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।  नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि न्यास द्वारा 25 हजार पौधे लगाए जाने हैं। जिनमें से 8 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने बजरंग धोरा धाम मंदिर में दर्शन भी किए तथा प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बजरंग धोरा धाम ट्रस्ट के बृजमोहन दाधीच द्वारा ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला को  साफा पहनाकर तथा मनमोहन दाधीच द्वारा बजरंग बली की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में नगर विकास न्यास तहसीलदार कालूराम, न्यास के अभियन्ता राजीव माथुर, भव्यदीप,  कुंजबिहारी कल्ला, अशोक कल्ला, गिरिराज बिस्सा, डॉ. बिट्ठल बिस्सा, गजानंद ,नरेंद्र छीपा, मोहनलाल, नटसा पुरोहित, तोलाराम सियाग, मदन स्वामी, बलदेव पारीक , रामगोपाल जोशी, अजय छाबड़ा , नीलेश शर्मा, अनुज दाधीच, आशीष दाधीच आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...