गंगाशहर पुलिस थाने में सीओ पवन भदोरिया ने सीएलजी सदस्यों की ली मीटिंग

गंगाशहर पुलिस थाने में सीओ पवन भदोरिया ने सीएलजी सदस्यों की ली मीटिंग

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर पुलिस थाना में शुक्रवार को  सी. एल. जी. सदस्यों की मीटिंग रखी गई। जिसमें सीओ सदर पवन कुमार भदोरिया व गंगाशहर थानाधिकारी रानीदान उज्जवल सीआई ने मीटिंग ली। सी.ओ.भदोरिया ने बताया की बीकानेर पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने सभी थानो में जन सुनवाई करने के निर्देश दिए। मीटिंग में सीएलजी सदस्यों के साथ आम आदमी मौजूद रहे। इस दरम्यान सभी ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं बताई जिस पर उपस्थित अधिकारियों ने जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया । सी.आई उज्जवल ने मीटिंग में उपस्थित सभी सीएलजी सदस्यों व आमजन से कहा की सभी अपनी गलियों मे CCTV कैमरे लगवाए। अपने आसपास व कंही पर भी आपराधिक गतिविधि हो तो हमे सूचना दे। पुलिस आपके साथ खड़ी है। आम जनता को जागरुक रहने की जरूरत है और शहर में कोई भी बाहरी व्यक्ति को दुकान व मकान किराये पर दे तो उसकी पहचान आई डी व फोटो जरूर लेवे उसकी सूचना पुलिस को भी देवे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...