शेयर बाजार:सेंसेक्स 55400 और निफ्टी 16500 के नीचे फिसला, बाजार पर मेटल शेयर्स का दबाव

टाटा स्टील के शेयर में 5% की गिरावट

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 55,159.13 अंक पर और निफ्टी 16,382.50 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 230 अंक गिरकर 55,395 पर और निफ्टी 100 अंक गिरकर 16,467 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयर बढ़त के साथ और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें हिंदुस्तान युनिलिवर के शेयर 3% और एशियन पेंट के शेयर 2% तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

मेटल और बैंकिंग शेयर का बाजार पर दबाव है। मेटल इंडेक्स 4% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में वेदांता और NMDC के शेयर 6% से ज्यादा और JSW, टाटा स्टील में 5% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर 3% से ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

BSE पर 3,177 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 759 शेयर्स बढ़त के साथ और 2,283 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 239.10 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 162.78 अंक गिरकर 55,629.49 पर और निफ्टी 45.75 अंकों की गिरावट के साथ 16,568.85 पर बंद हुआ था।

डीजल की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती
डीजल में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को डीजल की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है, लेकिन पेट्रोल के भाव आज भी स्थिर रहे। सरकारी तेल कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार डीजल में आई कमी के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 89.67 रुपए प्रति लीटर से घटकर 89.47 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

कारट्रेड की कमजोर लिस्टिंग
ऑनलाइन बाइक और कार बेचने वाली कंपनी कारट्रेड के एक्सचेंज पर लिस्टिंग हो गई है। कंपनी के शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 1.11% नीचे 1600 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि NSE पर इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 1.13% नीचे 1599.80 रुपए पर हुई है। कारट्रेड का इश्यू प्राइस 1618 रुपए था। कंपनी का इश्यू 9 अगस्त को खुला और 11 अगस्त को बंद हुआ था। इश्यू 20.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

शेयर बाजार LIVE अपडेट

09:15 AM: सेंसेक्स 55,159.13 अंक पर और निफ्टी 16,382.50 पर खुला।

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार में भी मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 0.19% कमजोर होकर 34,894 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.11% की बढ़त के साथ 14,541 और S&P 500 0.13% की गिरावट के साथ 4,405 पर बंद हुआ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...