उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजकीय कर्मचारियों को स्वाधीनता दिवस पर किया जाएगा पुरस्कृत

उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजकीय कर्मचारियों को स्वाधीनता दिवस पर किया जाएगा पुरस्कृत

बीकानेर@जागरूक जनता। स्वाधीनता दिवस समारोह 2021 के अवसर पर  स्थाई राजकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
संबंधित अधिकारी अपने कार्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों (यथासंभव केवल एक) का प्रस्ताव प्रपत्र में भरकर जिला कलक्टर कार्यालय में 10 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) व  प्रभारी अधिकारी अरुण प्रकाश शर्मा ने बताया कि केवल उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों के संबंध में अधिकारी द्वारा निर्धारित मापदंड प्रक्रिया एवं निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव भिजवाए जाएं। असत्य, भ्रामक अथवा अधूरा विवरण प्रेषित नहीं किए जाए। गलत अनुशंसा करने वाले अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होगा। निश्चित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...