दुपहिया शातिर वाहन चोर मक्खी गिरफ्तार

चोरी की सात बाइक बरामद

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने जवाहर नगर में कार्रवाई कर शातिर वाहन चोर मक्खी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की सात बाइक बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई वारदात करनी कबूली हैं।
डीसीपी (क्राइम) दिगंत आनंद ने बताया कि शहर में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए वाहन चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए मानपुर सड़वा ब्रह्मपुरी निवासी दानिश उर्फ मक्खी (21) पुत्र खलील बेग को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल चोरी की वारदातों में चल रहा वांछित
पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर, मोतीडूंगरी में दुपहिया वाहन और मोबाइल चोरी की वारदातों में वांछित चल रहा हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी दानिश ने पूछताछ में बताया कि जवाहर नगर से दो रामंगज से एक, ब्रह्मपुरी से 1 और तीन अन्य दुपहिया वाहन चुराकर उन्हें सस्ती दरों पर बेच दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटा रही हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related