विद्युत पोल पर लगे होर्डिग्स बन रहे कर्मचारियों के कार्य में बाधा

चित्तौड़गढ़। @ jagruk janta शहर में विभिन्न स्थानों पर बिजली विभाग के विद्युत पोलों पर विज्ञापन होर्डिंग्स लगे दिखाई दिए जा सकते है। जिसके कारण ये होर्डिंग्स विद्युत कर्मचारियों के कार्य करने में बाधा बनते जा रहे हैं। शहर के कुंभानगर, प्रतापनगर सहित विभिन्न स्थानों पर बिजली विभाग के विद्युत पोलों पर बिना विद्युत विभाग की अनुमति के कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा विज्ञापन होर्डिंग्स लगा दिए हैं । जिससे आए दिन विद्युत कर्मचारियों को पोल पर चढ़कर कार्य करने पर समस्या पैदा होती है। विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने बताया, कि विद्युत पोलों पर होर्डिंग लगाने की विभाग द्वारा कोई परमिशन या निविदा नहीं दी जाती है। विद्युत पोल पर होर्डिंग लगे पाए जाने पर विभाग द्वारा हटाया जाता है।

विद्युत पोल पर होर्डिंग्स लगाने के कोई दिशानिर्देश नहीं है विभाग के पोल पर होर्डिंग्स लगाने के कोई टेंडर नही होते है। फिर भी शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत पोल पर होर्डिंग्स लगे होने पर उन्हें हटाया जाएगा। बिना विभाग को सूचना दिए कुछ लोग होर्डिंग्स लगा देते हैं, जिससे कर्मचारियों को बिजली के खंभों पर चढ़कर कार्य करने में बाधा उत्पन्न होती है। शहर में विभिन्न स्थानों पर विद्युत पोल पर होर्डिंग्स से लगे दिखाई देने पर उन्हें हटाया जाएगा।
ऋषभ भार्गव, AEN अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...