बीछवाल थाना क्षेत्र में बारिश ने मचाया कहर, सड़क पर गिरे पेड़, हाइवे पर लगा लम्बा जाम, देखे फोटो

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में आज अभी आई बारिश से बीछवाल थाना क्षेत्र एरिया में पेड़ो के गिरने से गंगानगर हाइवे जाम हो गया है । जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे के करीब आई तेज बारिश से जयपुर बाईपास से थोड़ा आगे खारा रोड़ हाइवे पर पेड़ गिर गया जिससे वंहा से गुजर रही गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है । करीब आधा किलोमीटर तक गाड़ियों की दूर तक कतार नजर आ रही है । इसी जाम में फंसे बीकानेर के एक उद्योगपति ने बताया कि वे अपनी खारा स्थित फेक्ट्री से बीकानेर आ रहे थे कि अचानक तेज बारिश से पेड़ गिरकर सड़क पर आ गया गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई । मौके पर लम्बा जाम लगा हुआ है । वंही बीछवाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है फिलहाल पुलिस मौके पर नही पहुंची है । खबर लिखे जाने तक जाम खुलवाने के स्थानीय लोगों द्वारा प्रयास किये जा रहे थे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...