पढ़ना लिखना अभियान के तहत शनिवार को 1134 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

पढ़ना लिखना अभियान के तहत शनिवार को 1134 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग,बीकानेर द्वारा संचालित पढ़ना लिखना अभियान के अन्तर्गत चार दिवसीय बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा शनिवार को समपन्न हो गयी सहायक परियोजना अधिकारी एवं परीक्षा संयोजक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं  नेशनल ओपन स्कूल नई दिल्ली की बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा जिले में चार दिन तक संचालित हुई। जोशी ने बताया कि चार दिन में 10664 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी ।
जोशी ने बताया कि चार दिवसीय बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा मे सात पंचायत समितियों में  10664 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी जिसमें 4647 पुरुष एवं 5997  महिलाओं ने परीक्षा केन्द्र पर पहुँचकर  परीक्षा में शामिल हुईं । चार दिवसीय बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा में सबसे अधिक  नवसाक्षर कोलायत ब्लॉक में 1762, बीकानेर ब्लॉक में 1641, श्रीडूगरगढ़ ब्लॉक में 1645 लूणकरणसर ब्लॉक में 1433,  पाँचू ब्लॉक में 1618 , नोखा में 1675 तथा सबसे कम खाजूवाला में 870 नवसाक्षरों ने परीक्षा  दी ।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ राजकुमार शर्मा ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार शेष रहे नवसाक्षरों के लिए शनिवार को भी परीक्षा के आयोजन होने से 1134 नवसाक्षरों को यह अवसर मिला है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...