आरएएस इंटरव्यू : 70 प्रतिशत नम्बर नहीं मिले तो रिश्वत के लौटाए 20 लाख

  • एसीबी ने पीछा कर कल्याणपुर थाने के सामने बोलेरो रोकी, आकस्मिक तलाशी में 19.95 लाख रुपए जब्त
  • सरकारी स्कूल का प्राचार्य, निजी स्कूल संचालक सहित तीन गिरफ्तार, आरपीएससी में परिचित की जांच में जुटी एसीबी

जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर ने बाड़मेर जिले में कल्याणपुर थाने के सामने नाकाबंदी पॉइंट पर बोलेरो की आकस्मिक तलाशी लेकर 19.95 लाख रुपए जब्त कर गुरुवार को सरकारी स्कूल के प्राचार्य सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया। यह रुपए आरएएस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में 70 प्रतिशत से अधिक अंक दिलाने के लिए मध्यस्थ को बतौर रिश्वत दी गई थी, लेकिन 54 प्रतिशत अंक ही मिलने पर राशि लौटा दी गई थी।

एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत ने बताया कि आरएएस भर्ती 2018 में बाड़मेर निवासी हरीश पुत्र हनुमानराम जाट उत्तीर्ण हुआ था। साक्षात्कार में 70 से 75 प्रतिशत अंक दिलाने के बदले 20 लाख रुपए रिश्वत दी गई थी, लेकिन 54 प्रतिशत अंक मिलने पर मध्यस्थ ने रिश्वत लौटा दी थी। यह राशि लेकर बाड़मेर लौटने के दौरान कल्याणपुर थाने के सामने आकस्मिक जांच में बोलेरो से 19.95 लाख रुपए जब्त किए गए। 20 लाख रुपए रिश्वत देकर लौटाने का मामला दर्ज कर बाड़मेर में रामनगर निवासी ठाकराराम सारण (45) पुत्र मूलाराम जाट, बाड़मेर में भूरटिया पंचायत समिति निवासी प्राचार्य जोगाराम सारण (40) पुत्र हनुमानराम जाट व बासनी तम्बोलिया निवासी मध्यस्थ किशनाराम (46) पुत्र उगमाराम जाट को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ठाकराराम आरएएस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी हरीश पुत्र हनुमानराम का चाचा है और बाड़मेर रीको में मदर टेरेसा सीनियर सैकण्डरी स्कूल का संचालक है। जोगाराम सारण बायतु पंचायत समिति राउमावि का प्राचार्य है।

70 से 75 प्रतिशत अंक दिलाने थे, मिले 54 प्रतिशत
आरएएस परीक्षा में उत्तीर्ण हरीश के चाचा ठाकराराम सारण ने इंटरव्यू में 70-75 अंक के लिए परिचित व बायतु पंचायत समिति स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जोगाराम सारण से बात की थी। जोगाराम ने बासनी तम्बोलिया निवासी किशनाराम जाट से सम्पर्क किया था। किशनाराम ने आरपीएससी में परिचित के माध्यम से अच्छे अंक दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरपीएससी में परिचित के नाम पर बीस लाख रुपए मांगे। हरीश के चाचा ने प्राचार्य जोगाराम के मार्फत बीस लाख रुपए किशनाराम को दे दिए थे, लेकिन इंटरव्यू में हरीश को सिर्फ 54 प्रतिशत नम्बर ही मिले थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...