भारतमाला प्रोजेक्ट के इंजीनियर पर हमला करने दो आरोपियों को महाजन पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के महाजन थाना क्षेत्र में भारतमाला प्रोजेक्ट प्लांट के इंजीनियर पर हमला करने वाले दो आरोपियों को महाजन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । महाजन एसएचओ ने बताया कि गत 11 जुलाई को भारतमाला प्रोजेक्ट प्लांट में राजश्यामा कंस्ट्रक्सन कम्पनी के इंजीनियर यूपी निवासी हर्ष पुत्र हरिओम त्यागी ने थाने में परिवाद दर्ज करवाते हुए बताया कि रात्रि में करीब 3 बजे आरोपीगण विकास , रमेश कुमार , रोहिताश व अन्य ने उसके प्लांट मे स्थित कमरे मे जबरदस्ती दरवाजा तोड़कर घुसकर मारपीट की जिससे उसे चोटे आयी । परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच अनुप सिंह सउनि को सौंपी । पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल की और आरोपियों द्वारा मारपीट की घटना प्रमाणित होने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटनाक्रम में शामिल तीन में से दो आरोपियों विकास पुत्र रतिराम उर्फ रतगर गुंसाई उम्र 28 व रमेश कुमार पुत्र रतिराम उर्फ रतनगर गुंसाई उम्र 30 साल निवासी वार्ड न 3 रतासर श्रीगंगानगर को दस्तयाब कर लिया जंहा आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जंहा से दोनो को जेसी कर दिया गया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...