अवैध तरीके से राशन उठाने वाले सरकारी कार्मिकों पर गिरेगी गाज,वेतन से होगी राशि की वसूली

बीकानेर@जागरूक जनता। अवैध तरीके से राशन उठाने वाले सरकारी कार्मिकों के वेतन में से राशि की वसूली की जाएगी। इन कार्मिकों के कार्यालयाध्यक्षों को इस संबंध में कार्यवाही करते हुए कटौती पत्रक मय टीवी नंबर प्रेषित करने के लिए लिखा गया है।
जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि जिले में कार्यरत अथवा निवास करने वाले विभिन्न सरकारी कर्मचारियों ने गेहूं, चीनी, चना, दाल आदि अवैध तरीके से उठाव किया। इसकी वसूली के लिए इन कर्मचारियों को दो बार नोटिस जारी करते हुए 27 रुपये प्रतिकलो की दर से गेहूं और अन्य सामग्री बाजार दर से गणना करते हुए राशि राजकोष में जमा करवाने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन इन कार्मिकों के द्वारा अवैध रूप से उठाए गए राशन की राशि राजकोष में जमा नहीं करवाई गई है।
इस संबंध में ऐसे 60 सरकारी कार्मिकों के कार्यालय अध्यक्षों को उनके अधीनस्थ कार्यालयों में पदस्थापित इन सरकारी कार्मिकों द्वारा उठाए गए राशन की गणना इनकी नियुक्ति तिथि से करते हुए वसूली अथवा कटौती इनके वेतन से करते हुए राशि बजट में हस्तांतरित करने के लिए लिखा है। साथ ही कटौती पत्रक मय टीवी नंबर जिला रसद अधिकारी कार्यालय में प्रेषित करने को भी कहा गया है। महला ने बताया कि अभी तक 460 सरकारी कार्मिकों से राशि की वसूली शेष है। इनमें से 60 कार्मिकों के कार्यालयाध्यक्षों को लिखा गया है। शेष कार्मिकों के वर्तमान पदस्थापन की सूचना संकलन के बाद सम्बन्धित कार्यालय प्रभरियों को लिखा जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...