स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह राजकीय डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में परंपरागत एवं गरिमामयी तरीके से आयोजित किया जाएगा। आयोजन से जुड़े अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 प्रोटोकोल का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर थर्मल स्कैनिंग और हैंड सेनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था हो, कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं आए तथा आवश्यक सोशल डिस्टेंसिंग रखी जाए। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के सभी कार्यालय में प्रातः 7:30 से 8:30 बजे के बीच ध्वजारोहण होगा। इसके बाद प्रातः 9:00 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा, जहां मुख्य अतिथि द्वारा झंडारोहण किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने समारोह स्थल पर बैठक, पेयजल, टेन्ट, साउंड सिस्टम, निमंत्रण पत्र, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, परैड एवं मेडिकल टीम सहित सभी तैयारियों की पूर्व समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) द्वारा किया जाएगा। नगर विकास न्यास और नगर निगम द्वारा 14 और 15 अगस्त को राजकीय भवनों, मुख्य चौराहों पर सजावट और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सवीना बिश्नोई, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...