गोदारा और पचीसिया ने कहा शिव वैली सड़क निर्माण कार्य शीघ्र हो शुरू

गोदारा और पचीसिया ने कहा शिव वैली सड़क निर्माण कार्य शीघ्र हो शुरू

बीकानेर@जागरूक जनता। लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने सचिव नगर विकास न्यास नरेंद्र सिंह राजपुरोहित से मिलकर मास्टर प्लान में शामिल शिव वैली सड़क के निर्माण शुरू करवाने हेतु ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में बताया कि रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड़ नं. 4 से शिव वैली से होते हुए गंगाशहर-भीनाशहर को जोड़ने वाले रास्ते पर पूर्व में सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था लेकिन किन्ही कारणों से पिछले काफी समय से सड़क निर्माण कार्य रूका हुआ पड़ा है | निर्माण कार्य बीच में छोड़ देने के कारण उपरोक्त मार्ग पर काफी खड्डे हो गए हैं जिससे इस मार्ग पर आवागमन बमुश्किल हो पा रहा है और कई बार तो रात के समय खड्डों के कारण दुर्घटनाएं भी घटित हो रही  है | जबकि यह सड़क शहर के मास्टर प्लान में भी शामिल है और औद्योगिक क्षेत्र एवं आस पास की कोलोनियों को गंगाशहर-भीनाशहर मार्ग से जोड़ने में काफी उपयोगी है | साथ ही यह भी मांग की गई कि रानीबाजार से गोगागेट की और जाने वाली सड़क पर स्थित पशु चिकित्सालय के पास वाली गली जो कि सीधी शिव वेली में जाकर मिलती है और यह सड़क भी 60 फुट की है साथ ही यह सड़क नगर विकास न्यास के मास्टर प्लान में भी शामिल है और पूर्व में इस सड़क को बनाने का टेंडर भी हो चुका है लेकिन किन्ही कारणों से यह बन नहीं पायी | इस सड़क का निर्माण कर इस पर डामरीकरण करवाया जाए ताकि रानीबाजार से गंगाशहर और गंगाशहर से रानीबाजार आने जाने वाले छोटे वाहनों के लिए यह एक सुगम मार्ग बन जाएगा और गोगागेट से गंगाशहर जाने वाली सड़क पर भारी यातायात में भी दबाव कम हो जाएगा और इस मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं से भी निजात मिल सकेगी | इस अवसर पर महावीर मारू, अशोक गौड़, प्रतीक झा, कृष्ण पारीक आदि उपस्थित हुए

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...