आज से Ration Card के लिए नया नियम, OTP के जरिए मिलेगा अनाज

  • Ration Card New Rules : तेलंगाना में अब बायोमेट्रिक की जगह मोबाइल ओटीपी से दिया जाएगा राशन
  • एक याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिए सरकार को निर्देश

नई दिल्ली। जरूरतमंदों को किफायती दाम पर आसानी से अनाज मिल सके इसके लिए राशन कार्ड स्कीम (Ration Card Scheme) चलाई जाती है। इसके तहत गरीब वर्ग से लेकर मध्यम वर्गीय लोग तक लाभ ले सकते हैं। कोरोना काल के चलते इसमें कई बदलाव किए गए, जिसमें बायोमेट्रिक वितरण भी शामिल था। जिससे फर्जीवाड़े पर लगाम लग सके। मगर संक्रमण के खतरे को देखते हुए अब बायोमेट्रिक की जगह मोबाइल ओटीपी (OTP) और आईरीस ऑथेन्टिकेशन के जरिए अनाज वितरण किया जाएगा। ये नियम 1 फरवरी यानी आज से तेलंगाना में लागू होगा।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सभी कार्ड धारकों को राशन के लिए अपना आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक करना जरूरी होगा। इसी नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दिखाकर लाभार्थी राशन केंद्र से अनाज ले सकेंगे। तेलगांना राज्य सरकार ने यह निर्णय हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद लिया है। मालूम हो कि कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन से कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका जताई गई थी। ऐसे में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कोर्ट ने ये निर्देश दिए।

तेलंगाना राज्य में करीब 8744,251 राशन कार्डधारक हैं। नए नियम के तहत राज्य के सभी राशनकार्ड धारकों समेत अन्नपूर्णा तथा अन्तोदय कार्ड धारकों को हर महीने मिलने वाला राशन अब ओटीपी के जरिए ही मिल सकेगा। जिले के लोगों को यह ओटीपी उनके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। राज्य सरकार के अनुसर इसे डाटा का विवरण रखने में भी आसानी होगी। साथ ही फर्जीवाड़े पर भी लगाम लगेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...