पहली झलक:अनुष्का ने बेटी की पहली फोटो शेयर की, लिखा- नन्हीं वामिका हमारी खुशियों को अलग स्तर पर ले आई

बेटी वामिका के साथ विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा। दोनों इसी साल 11 जनवरी को ही पैरेंट्स बने।

मुंबई। अनुष्का शर्मा ने अपनी न्यू बोर्न बेबी की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा कर दी है। उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें वे बेटी को बाहों में लिए दिख रही हैं। उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली उनके बगल में खड़े हैं और दोनों बेटी को प्यार से देखते नजर आ रहे हैं।

अनुष्का ने अपनी पोस्ट में यह खुलासा भी किया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। साथ ही दुआ और शुभकामनाएं देने वालों का शुक्रिया अदा भी किया है।

अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है, “हम प्यार और आभार के साथ रह रहे थे, लेकिन नन्हीं वामिका (Vamika) हमें अलग स्तर पर ले आई है। आंसू, हंसी, चिंता, परम सुख..इन सभी इमोशंस का अनुभव हमने पल भर में कर लिया। हमारी नींद उड़ी है, लेकिन दिल भरे हुए हैं। आप सबकी दुआओं और प्रर्थानाओं के लिए शुक्रिया।”

11 जनवरी को हुआ बेटी का जन्म

11 जनवरी को 32 साल की अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा करते हुए लिखा था कि अनुष्का और उनकी बेटी एकदम ठीक है। साथ ही अपने फैन्स से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।

बेटी की फोटो न खींचने की अपील

विराट और अनुष्का मुंबई की पैपराजी से उनकी बेटी की फोटो न खींचने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने पैपराजी के नाम अपने लेटर में लिखा था, ‘हम आपसे एक साधारण-सी अपील करते हैं। हम अपनी बेटी की निजता की रक्षा करना चाहते हैं और इसमें आपकी मदद और समर्थन चाहिए। जहां हम आपको आश्वस्त कर रहे हैं कि आपको हमारे ऊपर फीचर करने के लिए जरूरी कंटेंट मिल जाएगा। वहीं, हम आपसे यह आग्रह भी कर रहे हैं कि हमारी बेटी से जुड़ा कंटेंट न लें और न ही उसे पब्लिश करें।’

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related