ओलिंपिक के लिए भारत का ऑफिशियल सॉन्ग रिलीज

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने यह गाना कंपोज किया है, युवा सिंगर अनन्या बिड़ला ने दी है आवाज

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय एथलीटों का उत्साह बढ़ाने के लिए चियर फॉर इंडिया सॉन्ग बुधवार को रिलीज किया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग की। इस गाने को ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान ने कंपोज किया है। युवा सिंगर अनन्या बिड़ला ने गाने को अपनी आवाज दी है। खेल मंत्रालय ने देशवासियों से अपील है कि वे ओलिंपिक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करें।

https://twitter.com/Cheer4India/status/1415334505301172224

चियर 4 इंडिया, हिंदुस्तानी वे
इस गाने का ऑफिशियल टाइटल चियर 4 इंडिया हिंदुस्तानी वे रखा गया है। गाने के वीडियो में अलग-अलग ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता को दिखाया गया है। भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि यह गाना 18 महीने के कठिन मेहनत का नतीजा है। गाने की लॉन्चिंग के समय खेल राज्य मंत्री नीतीश प्रमाणिक, खेल सचिव रवि मित्तल, साई डायरेक्टर संदीप प्रधान और भारतीय ओलिंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता भी मौजूद थे।

भारत से जा रहे 124 खिलाड़ी
भारत की ओर से इस ओलिंपिक गेम्स में 124 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। इनमें 69 पुरुष खिलाड़ी और 55 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। अधिकारियों और सपोर्ट स्टाफ समेत भारत से 228 सदस्यी दल टोक्यो जा रहा है।

मेडल का रिकॉर्ड बना सकता है भारत
भारत ने ओलिंपिक गेम्स में अब तक 28 मेडल जीते हैं। एक ओलिंपिक में भारत ने सबसे ज्यादा मेडल लंदन (2012) में जीते थे। तब भारतीय खिलाड़ियों ने 6 मेडल हासिल किए थे। इस बार उम्मीद की जा रही है कि भारतीय खिलाड़ी उस आंकड़े को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाएंगे। शूटिंग, कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और हॉकी में भारत को मेडल जीतने की उम्मीद है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...