नोखा में विकास मंच,श्रीडूंगरगढ़ में बीजेपी, देशनोक में निर्दलीय करेंगे फैसला!, जोड़तोड़ में जुटी पार्टियां..

जिले की तीनों नगरपालिका के चुनाव परिणाम सामने आ गए है, नोखा में विकास मंच, श्रीडूंगरगढ़ में बीजेपी ने मारी बाजी, लेकिन देशनोक में निर्दलीय करंगे फैसला!

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले की तीनों नगरपालिका के चुनाव परिणाम सामने आ गए है, जिसमे श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में भाजपा ने पालिका बोर्ड पर अपना कब्जा जमा लिया है, कुल 40 सीटों में से बीजेपी ने 23 सीटों के साथ बढ़त बनाते हुवे एकतरफा जीत दर्ज की है । वंही निकट प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के खाते में 14 सीटे व 3 सीटे निर्दलीयों के खाते में आई है । ऐसे में श्रीडूंगरगढ में बीजेपी का ही बोर्ड बनता नजर आ रहा है ।
वंही जिले की देशनोक पालिका में कुल 25 सीटों में से 11 सीटों पर कॉंग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वंही 3 निर्दलीय के साथ स्थानीय पार्टी के एक प्रत्याशी ने बाजी मारी है, तो बीजेपी ने यंहा 10 सीटों पर ही जीत हासिल की है, दोनो ही पार्टियों के पास बहुमत नही है,ऐसे में यंहा की पिक्चर कुछ पेचीदगी वाली है, यंहा निर्दलयों के हाथों में सत्ता की चाबी है, जिस पार्टी के पक्ष में निर्दलीय जाएंगे, बोर्ड पर उसी पार्टी का कब्जा होगा । ऐसे में कह सकते हैं कि निर्दलीय बड़े गेमचेंजर हो सकते हैं । अब गेंद किसके पाले में जाएगी,इसकी जुगत में राजनीतिक पार्टियां लगी हुई है । वंही नोखा में विकास मंच ने अपना एकतरफा परचम फहराया है,जिसमे विकास मंच का चौथी बार बोर्ड बनाने में झँवर का जादू नोखा वासियों पर चला है ।

श्रीडूंगरगढ में इन्होंने दर्ज की जीत

देशनोक में इन्होंने दर्ज की जीत

नोखा में इन्होंने दर्ज की जीत

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...