मशीन पर काम करते हुवे 17 वर्षिय बालक का कटा हाथ

मशीन पर काम करते हुवे 17 वर्षिय बालक का कटा हाथ

बीकानेर@जागरूक जनता। रानी बाजार स्थित सुराणा वुलन इण्डस्ट्रीज में मशीन पर कार्य करते समय युवक का हाथ कट गया जो कि अभी उपचाराधीन है । लड़का नाबालिग है इसलिए सुराणा वुलन इण्डस्ट्रीज के मालिक के खिलाफ लड़के के पिता ने धारा 287 व 3 , 7 , 11 , 14 बाल श्रम अधिनियम 1986 व 79 के तहत कोटगेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है । जिसकी जांच हैड कांस्टेबल लक्ष्मणराम कर रहे हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के सिधु निवासी भंवरलाल पुत्र भागीरथ ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका पुत्र राकेश उम्र 17 जो मजदूरी का कार्य करता है ।

30 जून को सुराणा वुलन इण्डस्ट्रीज के प्रबंधन ने उसके पुत्र को वुलन इण्डस्ट्रीज में लगी मशीनरी पर भी कार्य पर लगा दिया , चूंकि उसका पुत्र एक अकुशल मजदुर के नाते कार्य कर रहा था । जिसे सिर्फ सामान लाने ले जाने , छोटी झोली खाली करने के कार्य में लगाया जा सकता था , परंतु सुराणा वुलन मील के मालिक एवं प्रबंधन ने घोर लापरवाही और गफलत बरतते हुए बिना किसी सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल उसके पुत्र की जान जोखिम में डालकर मशीनरी पर कार्य करवाया । जिससे दुर्घटना हुई और उसके पुत्र का हाथ टूट गया जो कि अभी इलाज ले रहा है । पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...