राज्य मंत्री गर्ग ने किया पिंकसिटी प्रेस क्लब का नववर्ष कैलेंडर लॉन्च

जयपुर। सूचना,जनसंपर्क एवं चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने शनिवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से सदस्यो के लिए प्रकाशित नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया।

नव वर्ष का कैलेंडर और डायरी जयपुर के अमर मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से तैयार की गई थी, जिसे लॉन्च करते हुए मंत्री गर्ग ने कहा कि सरकार और पत्रकारों के बीच परस्पर सहयोग की भावना है जिसका फायदा न केवल पत्रकारों को बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने पत्रकारों की सभी मांगों को सरकार द्वारा गंभीरता से लेने की बात भी कही।

कार्यक्रम में पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा ने शॉर्ट नोटिस पर कैलेंडर लॉन्चिंग कार्यक्रम में आने के लिए राज्य मंत्री गर्ग का धन्यवाद देते हुए समय-समय पर पत्रकार हितों को ध्यान में रखकर उनके द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की सराहना की। साथ ही काफी समय से लंबित पत्रकार आवास समस्या को दूर कराने की मांग की। मंत्री ने इस पर सरकार का पत्रकारों के प्रति सकारात्मक रुख होने की बात कही और समस्या के जल्द समाधान के लिए प्रयास किये जाने की बात कही।

प्रेस क्लब के महासचिव रामेन्द्र सोलंकी ने धन्यवाद देते हुए पत्रकार अधिस्वीकरण नियमों में शिथिलता दिए जाने की मांग रखी। साथ ही विधानसभा और निर्वाचन कार्डों के आधार पर 10 वर्ष का अनुभव मानते हुए अधिस्वीकरण से वंचित पत्रकारों को भी इसका लाभ देने की मांग रखी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गौतम ने किया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज गुर्जर, अनीता शर्मा, राहुल भारद्वाज, ओमवीर भारगव, पुष्पेन्द्र सिंह, पूर्व महासचिव रोशनलाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अत्री कुमार दाधीच, सन्नी आत्रेय, सतेन्द्र शुक्ला, कमलेश गोयल सहित अन्य पत्रकार व क्लब सदस्य उपस्थित थे। क्लब सदस्यगण प्रेस क्लब कार्यालय से कैलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...