299 साल का हुआ जयपुर, गंगापोल गेट पर मेयर ने की गणेश जी की पूजा, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

जयपुर स्थापना दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिए सियासत और नेताओं पर व्यंग्य के तीर चलाए.

जयपुर: आज से ठीक 299 साल पहले शहर के गंगापोल गेट के पास एक यज्ञ हुआ था, मंत्रोच्चार के बीच एक शहर की नींव रखी गई थी और उसी दिन जन्म हुआ था दुनिया के पहले सुनियोजित शहर जयपुर का. आज उसी जगह शहर जयपुर के प्रथम नाग​रिक मेयर सुनील कोठारी, सांसद मंजू शर्मा और विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे और जयपुर स्थापना दिवस पर गणेशजी की पूजा अर्चना की. इस दौरान यहां हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. इससे पहले मंगलवार शाम को बिड़ला ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें वीर रस के जाने माने कवि हरिओम पंवार सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल में जोश और उत्साह भर दिया.

गंगापोल गेट पर पूजा अर्चना कार्यक्रम के मौके पर मेयर कोठारी ने शहर के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई. उन्होंने कहा कि जिस तरह राजस्थान दिवस हिंदी तिथि के अनुसार मनाया जा रहा है, उसी तरह जयपुर का स्थापना दिवस भी हिंदी तिथि पौष कृष्ण प्रतिपदा के अनुसार मनाने पर विचार किया जाएगा. इस दौरान सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि तीन शताब्दियों का सफर तय कर चुका जयपुर आज भी अपनी ऐतिहासिक पहचान और आधुनिक विकास के बीच संतुलन बनाए हुए है.

सांसद ने अतिक्रमण पर चिंता जताई: सांसद शर्मा ने शहर में हो रहे अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाना चाहिए. विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि एक ओर मेट्रो, चौड़ी सड़कें और स्मार्ट सिटी की सुविधाएं शहर को नए दौर से जोड़ रही हैं, तो दूसरी ओर परकोटे के बाजार, हवेलियां, मंदिर और ऐतिहासिक इमारतें इसकी पुरानी रौनक को जीवंत रखे हुए हैं. यही विरासत जयपुर को दूसरे शहरों से अलग पहचान देती है. ऐसे में उन्होंने जयपुर की ऐतिहासिक पहचान और विरासत को सुरक्षित रखने की बात कही. गंगापोल गेट पर पूजा-अर्चना के बाद जनप्रतिनिधियों ने जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और शहर की उन्नति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

सवाई जयसिंह द्वितीय ने रखी थी जयपुर की नींव: जयपुर की स्थापना आमेर के कच्छवाहा वंश के शासक सवाई जयसिंह द्वितीय ने की थी. उन्होंने अपनी राजधानी आमेर से जयपुर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था. सवाई जयसिंह द्वितीय स्वयं खगोल शास्त्र के जानकार और वास्तुशास्त्र में गहरी रुचि रखने वाले शासक थे. उन्होंने नए शहर की योजना तैयार करने की जिम्मेदारी बंगाल के प्रसिद्ध वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य को सौंपी. विद्याधर ने वास्तुशास्त्र और शिल्पशास्त्र के सिद्धांतों के आधार पर जयपुर की ऐसी नगर संरचना तैयार की, जो उस दौर में भी अपनी व्यवस्थित योजना के लिए विशिष्ट थी.

ईशान कोण में रखी गई थी शहर की आधारशिला: गंगापोल गेट के पास जयपुर की आधारशिला रखी गई थी. इससे पहले यहां वास्तु यज्ञ और पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ था. इसमें वास्तुशास्त्र के जानकार विद्याधर भट्टाचार्य, जगन्नाथ सम्राट और रत्नाकर पौंडरीक ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए थे. इसके बाद विधि-विधान से जयपुर की नींव रखी गई. गंगापोल गेट के पास इस स्थान को चुनने के पीछे वास्तुशास्त्र का भी विशेष महत्व था. ये स्थान उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित है, जिसे ईशान कोण कहा जाता है. ज्योतिष और वास्तुशास्त्र में इस दिशा को शुभ माना गया है. इसी मान्यता के अनुरूप जयपुर की आधारशिला ईशान कोण में रखी गई.

कवियों ने चलाए व्यंग्य के तीर: मंगलवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया. जब कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिए सियासत और नेताओं पर व्यंग्य के तीर चलाए. कवियों के कटाक्ष पर सभागार में कभी जोरदार ठहाके गूंजे तो कभी तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी. देशभर से आए कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से स्थापना दिवस के आयोजन को साहित्य और हास्य का रंग दिया. वीर रस के प्रख्यात कवि हरिओम पंवार (मेरठ) ने अपनी ओजस्वी कविताओं से माहौल में जोश भर दिया. उनकी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को राष्ट्रप्रेम और वीरता के भावों से जोड़ दिया. कवयित्री दीपिका माही (चित्तौड़गढ़) ने भी अपनी प्रभावशाली रचनाओं से काव्य संध्या में साहित्यिक रंग भरे. लोकप्रिय हास्य-व्यंग्य कवि एहसान कुरैशी (मुंबई), दिनेश रघुवंशी (फरीदाबाद), सुरेश अलबेला (कोटा), प्रियांशु गजेंद्र (बाराबंकी) और राव अजातशत्रु (उदयपुर) ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया. कवियों ने राजनीतिक व्यवस्था और नेताओं की कार्यशैली पर चुटीले अंदाज में कटाक्ष किए.

राज्यपाल ने किया शुभारंभ: इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने किया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, विधायक कालीचरण शर्मा, गोपाल शर्मा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, महापौर सुनील कोठारी, उपमहापौर सरोज कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का संयोजन कवि एकेश पार्थ ने किया.

जागरूक जनता से जुड़िये….

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 18 November 2026

Jagruk Janta 18 November 2026Download ♥️               https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 November 2026

Jagruk Janta 11 November 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

Hathoj धाम में पांच दिवसीय दीपोत्सव महोत्सव, Dhanteras से अन्नकूट तक होंगे धार्मिक आयोजन

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना एवं औषधीय सामग्री...