आमिर -किरण 15 साल बाद अलग: अब हम पति-पत्नी की तरह नहीं, को-पेरेंट और एक-दूसरे के लिए परिवार की तरह रहेंगे

दोनों ने स्टेटमेंट जारी करके कहा- परिवार की तरह होंगे हमारे रिश्ते

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की दूसरी शादी भी टूट चुकी है। उन्होंने शादी के 15 साल बाद पत्नी किरण राव से आपसी सहमति से तलाक लेने की घोषणा कर दी है। दोनों ने 28 दिसंबर, 2005 को शादी की थी। तलाक पर आमिर और किरण ने ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी कर दिया है।

दोनों ने लिखा, ’15 साल साथ बिताने के दौरान हमने हंसी-खुशी से हर पल को जिया और हमारा रिश्ता विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ आगे बढ़ता रहा। अब हम अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करेंगे-जो कि पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि को-पेरेंट और एक-दूसरे के लिए परिवार की तरह होगा। हमने कुछ समय पहले ही अपना सेपरेशन प्लान किया था और अब हम इस अलग-अलग रहने की व्यवस्था में सहज हैं। हम बेटे आज़ाद के लिए को-पेरेंट्स बने रहेंगे और उसकी परवरिश साथ ही करेंगे।

हम फिल्मों और अपने पानी फाउंडेशन के अलावा उन सभी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते रहेंगे जिनमें हमारी रूचि होगी। हमारे दोस्तों और परिवारों को शुक्रिया जिन्होंने हमें इस दौरान अपना लगातार सपोर्ट किया, उनके समर्थन के बिना हम ये फैसला लेने में सक्षम नहीं हो पाते। हम अपने शुभचिंतकों से ये आशा करते हैं कि वो हमारी तरह इस तलाक को एक अंत नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत की तरह देखें।

‘लगान’ के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात
एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया था कि किरण से उनकी पहली मुलाकात फिल्म ‘लगान’ के सेट पर हुई थी जब वो एक असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। आमिर ने कहा था- ‘एक दिन किरण का फोन आया और उससे 30 मिनट बात की। किरण से हुई बातचीत के बाद जाने क्यों मैं खुशी के मारे उछल गया था। मैं अपने अंदर आई खुशी को महसूस कर रहा था। उस फोन कॉल के बाद मैंने किरण को डेट करना शुरू किया था। 1-2 साल तक हमने एक-दूसरे को डेट किया और हम साथ भी रहे। फिर मुझे अहसास हुआ कि मैं उसके बिना अपनी लाइफ सोच नहीं सकता हूं। उसमें सबसे अच्छी बात ये है कि वो एक स्ट्रॉन्ग महिला है। फिर मैंने अपने रिश्ते को नाम दिया और शादी कर ली’।

सरोगेसी से हुआ था बेटे का जन्म
किरण और आमिर का एक बेटा है जिसका नाम आजाद है और वह 10 साल का है। आजाद का जन्म सरोगेसी से हुआ था। किरण को कंसीव करने में दिक्कत होने की वजह से सरोगेसी का फैसला लिया गया था जिसके बाद आजाद का जन्म 2011 में हुआ।

2002 में टूटी थी पहली शादी
आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी। आमिर जब ‘क़यामत से क़यामत तक’ की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने रीना से शादी कर ली थी। 18 अप्रैल, 1986 को हुई शादी करीब 16 साल तक चली थी। 2002 में इनका तलाक हो गया था। कपल के दो बच्चे (बेटा जुनैद और बेटी आइरा) हैं, जो अब रीना के साथ रहते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...