बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 जुलाई तक करानी होंगी

राज्य सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सीनियर सैकण्डरी की शेष रहीं प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दे दी है। शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की शेष रही प्रायोगिक परीक्षाएं प्रत्येक पारी में 10-10 विद्यार्थियों के बैच बनाकर विद्यालय स्तर पर पूर्व में दिए दिशा-निर्देश अनुसार आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।

जागरूक जनता नेटवर्क
जयपुर। राज्य सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सीनियर सैकण्डरी की शेष रहीं प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दे दी है। शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की शेष रही प्रायोगिक परीक्षाएं प्रत्येक पारी में 10-10 विद्यार्थियों के बैच बनाकर विद्यालय स्तर पर पूर्व में दिए दिशा-निर्देश अनुसार आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड सचिव अरविन्द कुमार सेंगवा ने बताया कि बोर्ड की वर्ष 2021 की शेष रही सीनियर सैकण्डरी की प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यालयों को 8 जुलाई तक सम्पन्न करानी होगी।

बोर्ड ने राज्य के सभी संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि जिन विद्यालयों में अब तक प्रायोगिक परीक्षा आयोजित नहीं हुई है वहां विषयाध्यापक से प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न होने के बाद 24 घंटे में प्राप्तांक आवश्यक रूप से बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करें। जिन विद्यालयों द्वारा उनके विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं सम्पन्न करवा ली गई है लेकिन बोर्ड को पूर्व में किसी कारण बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड नहीं किए जा सके ऐसे विद्यालय विद्यार्थियों के प्राप्तांक शीघ्र अपलोड करें।

प्राप्तांक बोर्ड को ऑनलाइन अपलोड करने होंगे

सेंगवा ने बताया कि जो परीक्षार्थी पूर्व में विद्यालय द्वारा आयोजित प्रायोगिक परीक्षा में किसी कारण से सम्मिलित नहीं हुए हैं ऐसे विद्यार्थियों की भी प्रायोगिक परीक्षा उसी विद्यालय में 8 जुलाई तक सम्पन्न कराकर प्राप्तांक बोर्ड को ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। निर्धारित अवधि के बाद यदि कोई छात्र अनुपस्थित रहता है तो उस छात्र को अनुपस्थित मानकर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से पूर्व राज्य के 40 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों के प्रायोगिक परीक्षाओं के प्राप्तांक बोर्ड को प्राप्त हो चुके हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...