जिला उद्योग संघ का समाज सेवा का नया आयाम पीबीएम की कबाड़ ट्रोलियों को दिया नया रूप अधीक्षक को की भेंट

जिला उद्योग संघ का समाज सेवा का नया आयाम पीबीएम की कबाड़ ट्रोलियों को दिया नया रूप अधीक्षक को की भेंट

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करते हुए पीबीएम अस्पताल की कबाड़ पड़ी 42 ट्रोलियों को नया रूप देकर पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही व डॉ. पी.डी. तंवर को सुपुर्द की | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में मरीजों को लाने व ले जाने में आ रही ट्रोलियों की कमी को देखते हुए अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही से सम्पर्क कर कबाड़ बन चुकी ट्रोलियों को बीकानेर जिला उद्योग संघ में लाकर ट्रोलियों के पहिये, लोहे की चद्दर व पाइप नए डलवाए गये और वापस इन ट्रोलियों को नया रूप देकर पीबीएम अस्पताल को सुपुर्द कर दी गई | डॉ. परमेन्द्र सिरोही ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ सदेव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और मरीजों की सुविधा के लिए किया गया यह कार्य अन्यों के लिए भी प्रेरणादायी सिद्ध होगा | डॉ. पी.डी. तंवर ने बीकानेर जिला उद्योग संघ का धन्यवाद ज्ञापित किया | इस अवसर पर राजीव यूथ क्लब अध्यक्ष अनिल कल्ला, विनोद गोयल, वीरेंद्र किराड़ू, नरेश मित्तल, हरिकिशन गहलोत, अशोक गहलोत, आदर्श शर्मा, पार्षद पुनीत शर्मा, सुशील व्यास, डॉ. आशीष सोलंकी, डॉ. पंकज मोहता, किशन मूंधड़ा, पवन पचीसिया, रोहित पचीसिया आदि उपस्थित हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...