लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सजी शाम

जयपुर। बियानी कॉलेज ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट एवं लॉ कॉलेज में भव्य डांडिया नाइट ‘नव्यायन-2026’ का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक गुजराती परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक धुनों पर नृत्य कर उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक परंपराओं का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में संगीत, नृत्य और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी एवं बियानी परिवार के सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी तथा प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी अरशद अली, लोक नृत्यांगना मीना सपेरा और कालवाड़ तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में लोक नृत्यांगना मीना सपेरा ने अपनी लोक कला और नृत्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरती को प्रस्तुत किया। आईपीएस अधिकारी अरशद अली की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति के प्रति अपनी रुचि और उत्साह व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन बागोरिया एवं लॉ कॉलेज विभागाध्यक्ष डॉ. सोनम रतनू ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम के समापन पर लॉ विभाग के विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अंत में असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी और सीए साक्षी बियानी ने सभी अतिथियों, फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। ‘नव्यायन-2026’ ने भारतीय लोक संस्कृति, परंपरा और युवा ऊर्जा का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन पर बेस्ट परफॉर्मेंस, बेस्ट कॉस्ट्यूम और बेस्ट स्टाइल जैसी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल और लॉ डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमार वर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


