अपनी ही पार्टी की कार्यकर्ता को दरकिनार करना नेताजी को पड़ा महंगा, सुननी पड़ी खूब खरी खोटी,देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में दो दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री व कॉंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा एक बार फिर अपने बड़बोलेपन के चलते विवादों में घिर गए जिसके चलते अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के गुस्से के शिकार हो गए इस दौरान एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने डोटासरा को खूब खरी खोटी सुनाई । हालांकि बाद में डोटासरा ने इस पर नरमी दिखाते हुए मामले को शांत करवा दिया, लेकिन तब तक इस हंगामे की सूचना आग की तरह पूरे प्रदेश में फैल गई । डोटासरा के इस बड़बोलेपन की चर्चा राजनीतिक गलियारों में खूब परवान पर है वंही शोशल मीडिया में डोटासरा लगातार ट्रोल हो रहे है कि अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता को दरकिनार कर बदतमीजी कर दी तो ऐसे में आम पब्लिक का क्या होगा ।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस की ओर से महापौर प्रत्याशी रही अंजना खत्री आज प्रभारी मंत्री गोविंद डोटासरा से सर्किट हाउस में मिलने पहुंची । किसी बात को लेकर दोनो के बीच में बोलचाल हो गई । इस दौरान कांग्रेस पार्षद अंजना खत्री गुस्से से बिफर पड़ी और बोलने लगी हम 50 साल से पार्टी की सेवा कर रहे हैं । और तुम्हारी उम्र ही पचास साल है तो ज्यादा बोलने की जरूरत नही है । खत्री ने कहा हम क्यों जाएं यंहा से तुम जाओ यह तो हमारा शहर है । खत्री ने डोटासरा पर आरोपों की झड़ी लगा दी और कहा प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा नारी का सम्मान करना नहीं जानते हैं । उन्हे मेरी उम्र तक का लिहाज नहीं है । अंजना खत्री के साथ खड़ी महिला कार्यकर्ताओ ने पीसीसी चीफ डोटासरा के महिला पार्षद के साथ किए गए व्यवहार पर रोष जताते हुए सर्किट हाउस से बाहर आ गई। इस दौरान सर्किट हाउस में काफी हंगामा होता रहा वंही बीच बचाव करने आये कांग्रेसी नेता भी मामले को शांत करने में जुटे रहे लेकिन बात नही बनी और डोटासरा तक यह बात पहुंची तो अंजना खत्री को डोटासरा ने बुलाकर फोटो सेशन करवाया तब जाकर खत्री का गुस्सा शांत हुआ । बाद में नेत्रहीन छात्रावास के उद्घाटन में अंजना खत्री दिखी । उल्लेखनीय है, इससे पहले डोटासरा अपने चर्चित बयान नाथी के बाड़े व अन्य बड़बोलेपन के चलते विवादों में रहे है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...