बीकानेर से वाया श्री डूंगरगढ़ जयपुर जाने वाली बंद ट्रेन को पुनः चलाने की मांग,रेल सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

बीकानेर से वाया श्री डूंगरगढ़ जयपुर जाने वाली बंद ट्रेन को पुनः चलाने की मांग,रेल सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

बीकानेर@जागरूक जनता। रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने जागरूक जनता को बताया कि 2009 तक बीकानेर से वाया श्री डूंगरगढ़ जयपुर ट्रेन चलती थी। तब रेल पटरी मीटर गेज की थी। ब्रॉड गेज लाइन शुरू होने के कारण 2009 से बीकानेर से जयपुर वाया श्री डूंगरगढ़ ट्रेन बंद हो गई थीं जो आज तक लगभग 12 वर्ष से यह रेल सेवा नियमित शुरू नहीं हो सकी है जबकि बीकानेर से जयपुर ब्रॉड गेज का कार्य कई वर्ष पहले ही पूर्ण हो चुका है तथा बीकानेर से जयपुर काफी लंबे अरसे से स्पेशल गाड़ियां चल रही है। बीकानेर से जयपुर वाया श्री डूंगरगढ़ यात्री गाड़ी जनहित में यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक है। ताकि पूर्ववत यात्री यात्रा कर सके।

रेल संघर्ष रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने बताया कि बीकानेर से जयपुर वाया नापासर सूडसर श्रीडूंगरगढ़ राजलदेसर रतनगढ़ होते हुए ट्रेन चलाने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र रेलवे के डीआरएम से मिलने के लिए बीकानेर जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ की सामाजिक संस्थाओं रेल सेवा संघर्ष समिति तथा जन जागृति मंच के पदाधिकारी रेलवे प्रबंधक बीकानेर को ज्ञापन देंगे। बीकानेर से इलाहाबाद वाया श्री डूंगरगढ़ रतनगढ़ तथा वाया जयपुर चलाने के लिए भी एक ज्ञापन रेलवे के डीआरएम बीकानेर को दिया जाएगा क्योंकि पहले बीकानेर से वाया श्रीडूंगरगढ़ वाया रतनगढ़ वाया जयपुर इलाहाबाद ट्रेन की रेल सेवा संघर्ष समिति के प्रयास से स्वीकृति दी हुई थीं, जिसके रेलवे द्वारा आदेश भी जारी किए गए थे। लेकिन कोरोना काल के कारण यह गाड़ी नहीं चलाई जा सकी थी।

कोविड 19 का संक्रमण अब कम हो रहा है अन्य जगह रेलगाड़ियां चलाई जा रही है ।अतः बीकानेर से इलाहाबाद वाया श्री डूंगरगढ़ ट्रेन चलाया जाना यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक है ।रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने बताया कि इस ट्रेन का स्टॉपेज भी श्री डूंगरगढ़ में रखा गया था। इस ट्रेन से यात्रा करने से प्रयागराज वृंदावन मथुरा कानपुर की यात्रा भी सुगम हो सकेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...