उदयपुर-अहमदाबाद के लिए शुरू हुई उड़ान, जयपुर के ल‍िए 1 फरवरी से

स्पाइस जेट की उदयपुर-जयपुर उड़ान 1 फरवरी से

उदयपुर। उदयपुर से अहमदाबाद की हवाई सेवा की शुरुआत फिर हो गई है। ये उड़ान गुरुवार से फिर से बहाल हो गई। इसके बाद अब 1 फरवरी से उदयपुर से जयपुर के बीच भी उड़ान शुरू हो जाएगी, जिसका लाभ अब उदयपुवासियों को मिल पाएगा। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से ही मार्च में उदयपुर से जयपुर के लिए उड़ान भी बंद कर दी गई थी। इसे फिर से शुरू होने की मांग काफी समय से थी और लोग इसका इंतजार कर रहे थे। उड़ान शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

जयपुर के लिए भी होगी शुरू
स्पाइस जेट एयरलाइंस की गुरूवार से उदयपुर से अहमदाबाद उड़ान सेवा पुन: शुरू हो गई। कोरोना के दौरान ये सेवा बीच में यात्री ना मिल पाने के कारण बंद कर दी गई थी। इसके शुरू होने से फिर से गुजरात से आने और जाने वालों को ये सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उदयपुर से जयपुर के लिए बहुप्रतीक्षित उड़ान सेवा फरवरी माह से फिर शुरू होने जा रही है। इसका लाभ भी यात्रियों को मिलेगा। जयपुर के लिए उड़ान फिर से शुरू करने की मांग काफी समय से की जा रही थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...