राजकीय माध्यमिक विद्यालय खारड़ा में अध्यनरत विद्यार्थियों व बस स्टैंड पर यात्रियों को पीने के लिए अब मिलेगा शीतल जल

राजकीय माध्यमिक विद्यालय खारड़ा में अध्यनरत विद्यार्थियों व बस स्टैंड पर यात्रियों को पीने के लिए अब मिलेगा शीतल जल

-शिवरतन सारस्वत
बीकानेर@जागरूक जनता। राजकीय  माध्यमिक विद्यालय खारड़ा में अध्यनरत विद्यार्थियों को पीने के लिए अब शीतल जल मिलेगा। स्कूल में पानी की किल्लत व गर्मी के मौसम में पानी गर्म होने से विद्यार्थी व शिक्षकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्कूल प्रशासन की प्रेरणा से भामशाह रामकिशन सारस्वत  ने पिछले दिनों प्याऊ बनाने की घोषणा की थी। इस पर भामाशाह कन्हैयालाल माणक चंद रामकिशन सारस्वत परिवार ने तीन लाख रुपए की लागत से प्याऊ का निर्माण करवाया। इसका शनिवार को लोकार्पण किया गया श्री बंसी राम जी सारस्वत  ने फीता काटकर लोकार्पन किया

स्वर्गीय रेवंतरामजी सारस्वा एवं उनकी धर्मपत्नि स्वर्गीय  भत्ती देवी सारस्वा  की पुण्य स्मृति मे शीतल जल (वाटर कूलर मय आरोप्लान्ट)प्याऊ का निर्माण उनके सुपुत्र कन्हैया लाल जी ,माणक चंद जी,राम किशन जी सारस्वा के द्वारा करवाया गया|                                                    जिसका आज गुरुवार ज्येष्ठ सुदी पूर्णिमा वि.सं.२०७८ के शुभ अवसर  पर विधिवत उद्घाटन किया गया भामाशाह रामकिशन सारस्वत ने बताया कि स्कूल में छात्र छत्राओं व बस स्टैंड  पर पानी की किल्लत को देखते हुए  स्कूल प्रशाशन व ग्रामीणों के आग्रह पर हमने प्याऊ  निर्माण का निर्णय लिया
श्री विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रविन्द्र कोर   ने इस दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए प्याऊ निर्माण के लिए भामाशाह भैराराम जी  परिवार की सराहना की विद्यालय के छात्र छात्राओं व ग्रामीणों व आने जाने वाले यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था  करने वाले सारस्वा परिवार का  आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में  सरपंच प्रतिनिधि श्रीचंद, पंचायत समिति सदस्य रवि सारस्वत  , पूर्व उपसरपंच पूर्णाराम कायल वार्ड पंच ,विद्यालय स्टाफ  , ग्रामीणों में  जगदीश राम ,द्वारका राम ,जगनाथ राम,बद्रीराम ,मनीराम,सुरजाराम,श्रवणदास ,छोटू नाइ,दुदाराम कस्वा , उपस्थित रहे कार्यक्रम में ग्रामीणों  ने शमसान भूमि में पौघा रोपण का निर्णय लिया  तथा उपस्थित जनों से भी आग्रह किया कि वे अपने आस-पास में अधिकाधिक वृक्षारोपण करें।  व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, व कोराना एडवाइजरी की पूर्ण पालना की गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...