परशुराम सेवा समिति ने किया ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला का अभिनन्दन,सामूहिक विवाह अनुदान राशि वितरण में दिलाई थी शिथिलता

परशुराम सेवा समिति ने किया ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला का अभिनन्दन,सामूहिक विवाह अनुदान राशि वितरण में दिलाई थी शिथिलता

बीकानेर@जागरूक जनता। पुष्करणा ब्राह्मण समाज के 21 फरवरी 2019 को हुए सामूहिक विवाह की अनुदान राशि वितरण में शिथिलता प्रदान करने पर रविवार को परशुराम सेवा समिति द्वारा ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी डी कल्ला का अभिंनन्दन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर का पुष्करणा सावा देश और दुनिया में विशिष्ठ पहचान रखता है। यह यहां की वर्षों पुरानी परंपरा का अंग है। आज के दौर में इसकी प्रासंगिकता बढ़ी है। सामूहिक विवाह समारोहों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनुदान राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नवरत्न व्यास ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से अनुदान राशि समय पर नहीं मिल सकी। ऐसे में डॉ. कल्ला के प्रयासों से इसमें शिथिलता दी गई है।
इस दौरान परशुराम सेवा समिति के सचिव किशनलाल ओझा, कर्मचारी नेता महेश व्यास, सुशील किराडू, मोटू लाल हर्ष, बद्री प्रसाद ओझा, रामदेव छंगाणी, विष्णु दत्त व्यास, युगल किशोर छंगाणी, विशम्बर व्यास, मुन्ना भादाणी, शिवकुमार व्यास, गोपाल दास पुरोहित आदि लोगो ने ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला का अभिनदंन किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजय ने सौंपा 112 MLA का समर्थन पत्र, राज्यपाल बोले, 118 विधायक लाइए, कल कैसे शपथ लेंगे थलापति

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल करने...

गर्मियों में बनाएं Mango का मुरब्बा, फटाफट नोट करें रेसिपी

Aam Ka Murabba Recipe: गर्मी के मौसम में कच्चे...