पुलिस अधिकारी ने थाने के बाहर ट्रक वाले से ली रिश्वत!घटना सामने आते ही एसपी ने किया निलंबित, देखे वायरल वीडियो

महासमुंद, छत्तीसगढ़ । पुलिस अधिकारी का ट्रक मालिक से रिश्वत लेते एक वीडियो वायरल हुआ है । जिसमें वह रिश्वत के रुपए लेता दिखाई दे रहा है । मामला महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र का है । जब इस घटना की वीडियो एसपी तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल दोनो अधिकारियों को निलंबित कर दिया ।
तुमगांव थाना निरीक्षक शरद ताम्रकर एवं सहायक उप निरीक्षक विजेन्द्र चंदनिहा का पैसा लेते एक वीडियो वायरल हुआ था । जिसमें ट्रक मालिक से दुर्घटना का मामला खत्म करने 10 हजार रुपए मांगे थे । लेकिन बात 5 हजार रुपए में बनी,ट्रक पर पुलिस को 5 हजार रुपए तो दिये, इसके साथ उन्होंने इसका एक वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले में संज्ञान लिया । उन्होंने तुमगांव निरीक्षक शरद ताम्रकर एवं सहायक उप निरीक्षक विजेन्द्र चंदनिहा को तत्काल निलंबित के आदेश जारी कर दिए। देखें वायरल वीडियो और एसपी के आदेश की प्रति

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...