पुष्करणा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह समारोह,ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला के प्रयासों से अनुदान राशि वितरण में दी शिथिलता

पुष्करणा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह समारोह,ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला के प्रयासों से अनुदान राशि वितरण में दी शिथिलता

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला के प्रयासों से महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 21 फरवरी 2019 को हुए पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह की अनुदान राशि वितरण में शिथिलता प्रदान की गई है।
परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नवरत्न व्यास ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा इस संबंध में जिला कलक्टर को पत्र प्रेषित किया गया है। इसमें समिति द्वारा 21 फरवरी 2019 को आयोजित पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह के अनुदान राशि वितरण की अवधि में शिथिलता प्रदान की गई है। साथ ही राजस्थान सामूहिक विवाह एवं अनुदान नियम 2018 के तहत नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह के दौरान दाम्पत्य सूत्र में बंधे प्रत्येक जोड़े को नियमानुसार अनुदान राशि मिलनी थी, इसमें अपरिहार्य कारणों से विलम्ब हो गया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला के विशेष प्रयासों से अनुदान राशि वितरण में शिथिलता प्रदान की गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...