बीकानेर : दो गुटों में पैसों के लेनदेन को लेकर चला मौत का मंजर, लाठी भाटा जंग के साथ गाड़ियों से हुआ हमला, देखें वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता । संभाग के सरदारशहर तहसील के गांव भादासर में दो गुट पैसों के लेनदेन को लेकर आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से ईंट भाटा ओर लाठीया जमकर चली  ।
मामले ने कुछ ही देर में आग की तरह तूल पकड़ लिया। दोनो पक्षो ने ट्रैक्टर व पिकअप गाड़ियों से एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने लगे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है । वीडियो में मानो मौत का मंजर खुले आम चल रहा हो। वंही इस घटना को देखने वाले तमाशाबिनों में सनसनी फैल गयी। इस पूरी घटना में तीन पिकअप को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर टक्कर मारते हुए देखा गया वहीं ट्रैक्टर भी हमला किया जा रहा है। फिल्मी अंदाज में चली जंग रोंगटे खड़े करनी वाली थी।
हाईवे पर हुई इस लड़ाई  के दौरान आसपास के लोगों में मोत का भय भी देखने को मिला। कुछ मिनटों तक  आतंक का यह नंगा खेल चलता रहा।
वही इस लड़ाई में कुछ युवक भी सड़क पर दिख रहे है कुछ युवक इस लड़ाई को शांत करवाते हुवे भी दिख रहे है पर ट्रैक्टर व पिकअप चालक तेज रफ्तार में आकर एक दूसरे की जान लेने की कोशिश कर रहे हैं । आपस में लाठियों और डांडो जमकर चले । इस पूरे घटनाक्रम में सूत्रों के अनुसार कई लोगों को चोटे आने की भी खबर मिल रही है इसी मामले को लेकर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है इस घटना के दौरान हाईवे से यातायात भी प्रभावित हुआ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...