जो संस्थान जीवन में आगे बढ़ाएं , उसके लिए रहे सदैव शुक्रगुजार – कुलगुरु जैतावत

एमबीए- एग्रीबिजनेस 2026 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर। कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय की ओर से एमबीए- एग्रीबिजनेस 2026 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह जैतावत ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ी कैटलिस्ट के संस्थापक एवं निदेशक श्री सुशील शर्मा रहे। समारोह में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कुलगुरु प्रोफेसर जैतावत ने कहा कि विदाई विद्यार्थियों के लिए नई मंजिलों की ओर उड़ान भरने का मौका होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जो संस्थान आपको जीवन में आगे बढ़ने के लायक बनायें उसके प्रति सदैव शुक्रगुजार होना चाहिए। उन्होंने कहा जीवन में बेहतरीन अवसर मौजूद है खोजना आपको स्वयं है आप जितना खोजेंगे उतना आपको एक्स्पोज़र मिलेगा। जीवन में कभी स्वयं को कमतर न आंके, हर विद्यार्थी भरपूर संभावनाओं से भरा होता है। उन्होंने कहा जीवन में सपने देखना ना छोड़े, सपने आपको मंजिल की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

छोटी स्तर से शुरुआत कर बढ़े आगे
कार्यक्रम के दौरान अतिथि श्री सुशील शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि जिसके जैसा बनना चाहो, सर्वप्रथम उसका सपना देखो, इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। छोटी स्तर से शुरुआत कर स्टार्टअप के क्षेत्र में बेहतरीन पोजीशन पर पहुंचे हुए लोगों की कहानी शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि इनोवेशन सिर्फ़ सिलिकॉन वैली तक ही सीमित नहीं है। उनके लिए, असली संभावनाएँ छोटे शहरों और वहाँ के उद्यमियों में छिपी हैं। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी कैटलिस्ट्स के ज़रिए, उनका मकसद स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देना हैं। उन्होंने कहा चाहे नौकरी करें या व्यवसाय, दोनों में शत प्रतिशत मेहनत करें, साथ ही अपने प्रोडक्ट के लिए मार्केटिंग व सेलिंग पर भी पूरी पकड़ होनी चाहिए।

विद्यार्थी इनोवेशन पर काम करें
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद निदेशक, शिक्षा डॉ सुरेंद्र कुमार मूड ने कहा कि इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं, बाजार की मांग को देखते हुए विद्यार्थी नए आइडिया व इनोवेशन पर लगातार काम करें। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रबंधन संकाय की विशेषाधिकारी डॉ नलिनी रामावत ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत व अपने लक्ष्य पर टिके होने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान प्लेसमेंट पाने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रशांत साहनी ने किया, मंच संचालन डॉ माया शर्मा ने किया।

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸      

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/

जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में पंचायत चुनाव 13 अक्टूबर से, किस चरण की कब वोटिंग? जानें मतगणना कब होगी

राजस्थान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 23 सिंतबर से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...