रीको प्रशासन की कछुआ चाल से बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी उफताए, सोमवार को रीको ऑफिस का करेंगे घेराव

रीको प्रशासन की कछुआ चाल से बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी उफताए, सोमवार को रीको ऑफिस का करेंगे घेराव

बीकानेर@जागरूक जनता । बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों व नालियों के प्रति रीको की उदासीनता पर उद्यमियों ने नाराजगी जताई है इस सम्बंध में शुक्रवार को बीछवाल उद्योग संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । जिसमें ध्वनिमत से निर्णय लिया गया कि सोमवार को रीको कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया जाएगा । युवा उद्यमी गोविंद पारीक ने रीको प्रशासन को कटघरे में लेते हुए कहा कि सड़क व नाली जैसी मूलभूत समस्याओं के प्रति रिको प्रशासन की अनदेखी कतई बर्दाश्त नही होगी जबकि रीको सालाना मेंटनेंस चार्ज सहित अन्य शुल्क वसूलता है । पारीक ने बताया बीछवाल उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष सुंदर जोशी के नेर्तत्व में शिष्टमंडल ने कुछ दिनों पहले रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप सक्सेना से 2 करोड़ 34 लाख के सड़कों नालियों एवं कल्वर्ट के टेंडर के संबंध में मुलाकात की थी परंतु अभी तक टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है । वंही जानकारी मिली है कि रीको को इस सम्बंध में बजट भी मिल गया है लेकिन इन समस्याओं का हल अभी तक नही हुआ है । बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी इस बात से आशंकित है कि जो स्पेशल बजट लाया गया है वह कहीं लैप्स ना हो जाए । ऐसे में बीछवाल उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष सुंदर जोशी के नेर्तत्व में सोमवार को दोपहर 12:30 पर रीको ऑफिस का घेराव किया जाएगा । संघ के पूर्व अध्यक्ष जोशी ने सभी उद्यमियों से आव्हान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के हित में अपना योगदान देवें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...