टीएमसी को एक और बड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री से नेता बनीं कोयल मलिक ने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे ऐसा करने वाली चौथी टीएमसी सांसद हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार (16 जुलाई) को अभिनेत्री से नेता बनीं कोयल मलिक ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के भीतर चल रही आंतरिक उठापटक के बीच यह टीएमसी के लिए एक और बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है।समय और कैलेंडर
चेयरमैन को सौंपा अपना इस्तीफा
कोयल मलिक ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को अपना औपचारिक त्यागपत्र सौंपा। अपने पत्र में उन्होंने लिखा, “मैं एतद्द्वारा राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देती हूं, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। मैं राज्यसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों और माननीय उप सभापति का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मेरे कार्यकाल के दौरान मुझे सहयोग प्रदान किया।”
चौथी टीएमसी सांसद हैं कोयल मलिक
कोयल मलिक के इस्तीफे के साथ ही वह राज्यसभा छोड़ने वाली टीएमसी की चौथी सांसद बन गई हैं। उनसे पहले सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बड़ाईक भी उच्च सदन से इस्तीफा दे चुके हैं। कोयल मलिक के जाने के बाद अब राज्यसभा में टीएमसी की सदस्य संख्या घटकर नौ रह गई है।
सूत्रों के मुताबिक, अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान कोयल मलिक ने राज्यसभा की एक भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने 6 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी।
भूपेंद्र यादव से मुलाकात, तेज हुई अटकलें
इस्तीफा देने के तुरंत बाद कोयल मलिक की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को जन्म दे दिया है। हालांकि, कोयल मलिक या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से उनके किसी नई पार्टी में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस मुलाकात ने उनके भविष्य के राजनीतिक कदमों को लेकर कयासबाजी तेज कर दी है।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


