राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड:फॉर्मूला के लिए राजस्थान बोर्ड बनाएगा कमेटी, शिक्षाविदों से भी लिए जा सकते हैं सुझाव

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक सप्ताह बाद भी 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की पॉलिसी तय नहीं की है। सरकार ने 2 जून को इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द कर विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लिया था। इसके बाद शिक्षा विभाग और बोर्ड को प्रमोट करने की पॉलिसी तय करनी थी।

बुधवार को शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मामले को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और बोर्ड को निर्देश दिया कि एक कमेटी बनाकर फॉर्मूला तय कर इसका प्रस्ताव जल्दी भिजवाया जाए। जरूरत पड़े तो इस मामले में शिक्षाविदों से भी सुझाव लिए जाएं। अब बोर्ड को तय करना है कि प्रमोट करने के लिए क्या फॉर्मूला अपनाया जाए।

अधिकारियों से बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चर्चा हुई है। बोर्ड को प्रस्ताव बनाकर भिजवाने को कहा गया है। बोर्ड अध्यक्ष, शिक्षा निदेशक की कमेटी बनाकर इस पर निर्णय के लिए कहा गया है। जरुरत पड़ने पर शिक्षाविदों से भी सुझाव लिए जा सकते हैं।
-गोविंद सिंह डोटासरा, शिक्षामंत्री

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...