महवा में 50 लाख के सोलर पंप को किया जनता को समर्पित-हुडला

विधायक ओम प्रकाश हुडला ने 50 रुपए की कीमत के सोलर पंपों का लोकार्पण किया और उन्हें जनता को समर्पित किया। इस दौरान विधायक ओमप्रकाश हुडला ने कहा कि हर नल पानी पहुंचाना और हर घर नल का कनेक्शन करवाना हर गांव ढाणी में विद्युत उपलब्ध करवाना और हर नौजवान को उसकी क्षमताओं के अनुरूप रोजगार उपलब्ध करवाना मेरी पहली प्राथमिकता है।

महुआ। विधायक ओम प्रकाश हुडला ने 50 रुपए की कीमत के सोलर पंपों का लोकार्पण किया और उन्हें जनता को समर्पित किया। इस दौरान विधायक ओमप्रकाश हुडला ने कहा कि हर नल पानी पहुंचाना और हर घर नल का कनेक्शन करवाना हर गांव ढाणी में विद्युत उपलब्ध करवाना और हर नौजवान को उसकी क्षमताओं के अनुरूप रोजगार उपलब्ध करवाना मेरी पहली प्राथमिकता है।

मैं इस कार्य के लिए पिछले 7 वर्ष से प्रयासरत हूं। उन्होंने कहा कि हमने ग्राम पंचायत शहदपुर के ग्राम सीत स्थित हीरामन बाबा पर और माध्यमिक विद्यालय सीत में तथा अकबरपुर में के बैरवा मोहल्ला में और ग्राम हुडला में सोलर संचालित पंपों का लोकार्पण किया है।

इन सोलर पंप की खासियत यह है कि यह पंप विद्युत की समस्या उत्पन्न हो तो भी आमजन को निर्बाध रूप से पानी उपलब्ध करवाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में हमने ₹258 लाख की योजना का कार्य भी ग्राम पंचायत उकरून्द से प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने आप लोगों को भी वादा किया था कि हम महवा से मंडावर रोड को आदर्श सड़क बनाकर देंगे। उसमें हम लगभग 90% काम कंप्लीट कर लिया है।

उम्मीद है कि आने वाले 1 महीने में महवा से मंडावर के रोड पर अपराध मुक्त करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लग जाएंगे जैसा कि आप लोगों को पता है कि महवा मंडावर के बीच OFC केबल बिछाने का कार्य भी प्रगति पर हैं ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...